Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2021

भारत का राष्ट्रपति

संसदात्मक व्यवस्था में कार्यपालिका और व्यवस्थापिका का निकट संबध है । इस व्यवस्था में कार्यपालिका दो प्रकार की होती है एक सवैंधानिक और वास्तविक । भारतीय संविधान के अनुच्छेद 52 के अनुसार भारत का एक राष्ट्रपति होगा जो संघीय कार्यपालिका का प्रधान होगा। भारत का राष्ट्रपति इंग्लैंड की तरह देश पर राज्य करता है शासन नहीं। ब्रिटिश शासन में सम्राट की जो सवैधानिक प्रमुख स्थिति है वही स्थिति भारत में राष्ट्रपति की है। l राष्ट्रपति पद के लिए योग्यताएँ भारत का नागरिक होना चाहिए। वह 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो। वह लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होने की योग्यता रखता हो। वह लाभ के पद पर न हो। निर्वाचक मंडल भारत के राष्ट्रपति का निर्वाचन जिस निर्वाचक मंडल द्वारा होता है उसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य तथा राज्यो की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य सम्मिलित होते हैं। मनोनीत सदस्य इसलिए भाग नहीं लेते । राष्ट्रपति के  निर्वाचन मंडल का उल्लेख अनु० 54 में है । अनु० 55 में निर्वाचन पद्वति का उल्लेख किया गया है। एकल सक्रमंणीय आनुपातिक गुप्त मतदान प्रणाली के द्वारा निश्चत कोटा प्राप्त करने वाला...

भारत का उपराष्ट्रपति

अनु०63 में लिखा है कि There shall be a vice President. उपराष्ट्रपति का पद विषम परिस्थितियों में काम आता है। भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिये योग्यता   भारत का नागरिक होना चाहिए। न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।  लाभ के पद पर न हो।  राज्यसभा सदस्य बनने की योग्यता हो। निर्वाचक मंडल  संसद के मनोनीत एवं निर्वाचित सभी सदस्य भाग लेते हैं। निर्वाचन विधि  उपराष्ट्रपति का चुनाव एकल संक्रमणीय आनुपातिक गुप्त मतदान प्रणाली द्वारा होता है।20 प्रस्तावक 20 अनुमोदक होते हैं। जमानत राशि 15 हजार रुपये है । वैधमत का 1/6 प्राप्त न करने पर जमानत राशि जब्त हो जाती है। अनु० 324 के अन्तर्गत चुनाव आयोग  निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराता है। । निर्वाचन में किसी भी तरह की समस्या होने पर अनु०71 के अन्तर्गत सर्वोच्च न्यायालय शिकायतों का निर्णय करता हैं। लोकसभा एवं राज्यसभा महासचिव पीठासीन/निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्य करते हैं। शपथ   उपराष्ट्रपति को राष्ट्रपति शपथ दिलातें हैं । अनु०69 के अन्तर्गत उपराष्ट्रपति संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ लेते हैं। उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति के पद ...