Skip to main content

संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान

संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर में कनाडा, दक्षिण में मैकिसको, पश्चिम में अटलान्टिक महासागर और पूर्व दिशा में प्रशान्त महासागर है । संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान निर्माण 1787 में हुआ ,इसके पीछे लगभग 150  वर्षों का संघर्षपूर्ण इतिहास रहा ।संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान एक आदर्श प्रजातंत्रात्मक राज्य की स्थापना करता है। अमेरिका का संविधान विश्व के लिखित संविधानों में सर्वोच्च है ।
संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान विश्व का प्रथम लिखित संविधान है। इसका ब्रिटेन के संविधान की तरह क्रमिक विकास नहीं बल्कि फिलाडेल्फिया सम्मेलन द्वारा निर्माण हुआ है । यह संविधान विश्व के लिखित संविधानों में सर्वाधिक संक्षिप्त संविधान है । इसमें 4000 मात्र शब्द है जो आधे घण्टे में  पढ़े जा सकता है । संविधान में मात्र 7 अनुच्छेद हैं। साथ ही साथ  संविधान में बीते वर्षो में मात्र 27 संशोधन किये गये हैं। क्योंकि यह कठोर संविधान है । संविधान में जनता को आत्म निर्णय का अधिकार प्राप्त है । संविधान की सम्प्रभुता जनता में निहित है ।



संविधान के अनुसार राष्ट्रपति देश का वास्तविक प्रधान है । संघीय राज्यों की समस्त कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित है । कार्यपालिका पर व्यवस्थापिका का नियन्त्रण नहीं है । राष्ट्रपति का निर्वाचन निश्चित अवधि 4 वर्ष के लिए होता है। वह अपने कार्य के लिए कांग्रेस ( संसद)के प्रति उत्तरदायी नहीं है । राष्ट्रपति और उसके मंत्रिगण कांग्रेस के सदस्य भी नहीं होते हैं । संयुक्त राज्य अमेरिका में एकल कार्यपालिका का सिद्धान्त प्रचलित है । यह प्रतिनिधि सत्तात्मक गणराज्य है । राज्य का स्वरूप बडा होने के कारण जनता प्रत्यक्ष रूप  से भाग नहीं लेती है । संघीय स्वरूप होने के कारण केंद्र एवं राज्यों की शक्तियां संविधान द्वारा निर्धारित है । राष्ट्रीय महत्व के विषय संघीय सरकार और स्थानीय महत्व के विषय राज्यों के पास हैं तथा न्यायपालिका सर्वोच्च है। सीनेट ( उच्च सदन)में संघ के सभी राज्यों का समान प्रतिनिधित्व है । सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय अन्तिम है तथा न्यायालय को न्यायिक पुनरावलोकन का अधिकार है । संविधान में मौलिक अधिकारों का समावेश है । जनता को भाषण, प्रकाशन की स्वतंत्रता, कष्टों के निवारण के लिए याचिका प्रस्तुत करने का अधिकार, किसी भी व्यक्ति को मनमाने बंदी न बनाने का अधिकार और न ही हिरासत में लेने का अधिकार , बिना कानूनी कार्यवाही के व्यक्ति को जीवन, स्वतंत्रता, सम्पत्ति के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है । युद्ध या विद्रोह के समय के अतिरिक्त कभी भी बंदी प्रत्यक्षीकरण का उल्लंघन नहीं किया जा सकता ।

संविधान के निर्माता जान लाक तथा मान्टेस्क्यु के राजनीतिक सिद्धान्तों से अत्यधिक प्रभावित थे। संविधान निर्माता इस विचार  से सहमत थे कि व्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए व्यवस्थापिका ,कार्यपालिका और न्यायपालिका की शक्तियों का पृथक्करण किया जाए ।सरकार के तीनों अंग परस्पर स्वतंत्र हो ताकि वह दूसरे की निरंकुशता को रोक सके अथवा  परस्पर नियंत्रण करते हुए सरकार पर संतुलन स्थापित कर सकें ।संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान के अनुसार कांग्रेस विधि निर्माण करती है राष्ट्रपति इस विधि को लागू करता है और सर्वोच्च न्यायालय विधियों की संवैधानिकता का अवलोकन करता है ।कोई भी विभाग दूसरे विभाग के कार्यों को हस्तांतरित नहीं कर सकता और ना ही अपनी शक्ति को दूसरे विभाग को प्रत्यायोजित कर सकता है ।
संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में संघात्मक व्यवस्था को अपनाने के साथ-साथ दोहरी नागरिकता को अपनाया गया है । प्रत्येक नागरिक दोहरी नागरिकता प्राप्त करता है ।प्रथम संयुक्त राज्य अमेरिका की नागरिकता और द्वितीय उस राज्य की नागरिकता जिसमें वह निवास करता है । द्वितीय सदन में राज्यों का समान प्रतिनिधित्व है।भौगोलिक आकार तथा जनसंख्या पर किसी प्रकार का प्रतिनिधित्व नहीं किया गया है ।द्वितीय सदन अधिक  प्रभावशाली है ।

 फाइनर के अनुसार  "   अमेरिका का संविधान जानबूझकर एवं प्रयास करके शक्तियों के पृथक्करण पर एक विस्तृत निबंध बनाया गया था यह संविधान इस सिद्धांत पर चलने वाला विश्व में सर्वाधिक प्रसिद्ध राज्य शासन  है । "

Comments

Popular posts from this blog

वैश्विक युग में राज्य और विदेश नीति

 वैश्विक युग में राज्य और विदेश नीति: 21वीं सदी का बदलता परिदृश्य और नई चुनौतियां प्रस्तावना: वैश्वीकरण और 'राज्य' की नई परिभाषा पारंपरिक अंतरराष्ट्रीय संबंधों में, 1648 की वेस्टफेलियन संधि (Peace of Westphalia) के बाद से 'राज्य' (State) को सबसे प्रमुख और एकमात्र कर्ता माना जाता था। उसकी भौगोलिक सीमाएं स्पष्ट थीं और उसकी संप्रभुता (Sovereignty) सर्वोच्च थी। राज्य का मुख्य काम अपनी सीमाओं की रक्षा करना और अन्य राज्यों के साथ युद्ध या शांति संधियां करना था। लेकिन 21वीं सदी के वैश्विक युग (Global Era) में वैश्वीकरण, तकनीकी क्रांति, और आर्थिक एकीकरण ने राज्य की इस पारंपरिक परिभाषा को पूरी तरह से बदल दिया है। आज किसी भी देश की विदेश नीति केवल उसकी भौगोलिक सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं है। अब यह वैश्विक व्यापार, साइबर सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, तकनीकी वर्चस्व और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे जटिल मुद्दों का एक बहुआयामी जाल बन चुकी है। आइए विस्तार से समझें कि आधुनिक युग में राज्य की भूमिका और विदेश नीति के आयाम कैसे बदल चुके हैं। 1. राज्य की बदलती भूमिका और 'साझा संप्रभुता...

मैकियावेली के राजनीतिक विचार

निकोलो मैकियावेली अपने युग का शिशु और आधुनिक राजनीतिक चिंतन का जनक था । इसका जन्म इटली के फ्लोरेंस नगर में 1469 में हुआ था । मैकियावेली के चिंतन पर उसके समय की परिस्थितियों का गहरा प्रभाव पड़ा । मैकियावेली का नगर फ्लोरेंस पुनर्जागरण आंदोलन का प्रमुख केंद्र था । अरस्तू के पश्चात मैकियावेली ने ऐतिहासिक अध्ययन पद्धति को अपनाया । मैकियावेली के द्वारा लिखित प्रथम ग्रंथ 'प्रिंस' में दैवीय और मानवीय इन दोनों तत्वों में स्पष्ट संघर्ष दिखायी देता है । मैकियावेली के विचार मध्ययुगीन परम्पराओं से भिन्न हैं। मैकियावेली ने ऐेतिहासिक , पर्यवेक्षणात्मक तथा बुद्धि प्रधान तथ्यों के आधार पर अपने राजनीतिक विचारों का प्रतिपादन किया। मैक्सी ने इसलिए ही उसे सबसे पहला आधुनिक राजनीतिक चिन्तक कहा । डनिंग ने प्रिंस पुस्तक को ऐसी प्रथम महान रचना बताया, जिसने मध्ययुगीन  चिंतन प्रणाली का परित्याग कर दिया। मैकियावेली ने राजनीति में धर्मवाद और नैतिकवाद का अनुसरण करने के स्थान पर शुद्ध व्यवहारवाद का अनुसरण किया  और उसे नया रूप प्रदान किया। इसका चिंतन राज्य सुरक्षा एवं संचालन की कला से संबन्धित है। मैकियावेली ...

प्लेटो का परिचय

प्लेटो को ऐतिहासिक दृष्टि से  विश्‍व  का प्रथम राजनीतिज्ञ, दार्शनिक तथा चिंतक माना जाता है। आपका जन्म  428 ई०पूर्व० एथेंस के कुलीन परिवार में हुआ था। वास्तविक नाम अरिस्तोक्लीज़ था किन्तु कंधे चौड़ा होने  के कारण इनके गुरु सुकरात ने प्लेटो नाम दिया। अपने गुरु से प्लेटो बहुत प्रभावित था। गुरु की मृत्यु बाद के पश्चात 388 ई० पूर्व० में प्लेटो ने एथेंस में  " अकादमी " नामक शिक्षण संस्था की स्थापना की। प्लेटो को दार्शनिक का राजा और राजाओ का दार्शनिक  बनाने वाला कहा जाता है। 347 ई० पूर्व० प्लेटो की मृत्यु हो गयी। प्लेटो ने अनेक ग्रंथो की रचना की।  आपके मुख्य ग्रन्थ रिपब्लिक, स्टेट्समेन, लॉज, अपोलॉजी , क्रीटो, यूथिफ्रो फेडो आदि थे। प्लेटो द्वारा राजनीति का विशद विवेचन रिपब्लिक, स्टेट्समेन और लॉज में किया गया हैं। प्लेटो ने अपने  न्याय के सिद्धांत को साकार रूप देने के लिए आदर्श राज्य की संकल्पना प्रस्तुत की। इसकी व्याख्या उसने  प्रसिद्ध ग्रन्थ रिपब्लिक  ( राज्य व्यवस्था) के अंतर्गत की। प्लेटो का मानना था की समाज की बागडोर दार्शनिको के हाथ में दे ...