Skip to main content

ब्रिटिश सम्राट और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति की तुलना

समानतांए
* ब्रिटिश सम्राट एवं संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति दोनों ही अपने- अपने देशों के राष्ट्राध्यक्ष है ।
* ब्रिटिश सम्राट की तरह अमेरिकी राष्टपति भी कुछ औपचारिक कर्तव्यों को सम्पादित करता है । जैसे विदेशी राजदूतों का स्वागत, समारोहो में भाग लेना ।


असमानताएं
* ब्रिटिश राजा/ सम्राट  राज्य का अध्यक्ष है शासन का अध्यक्ष नहीं है ।
अमेरिका का राष्ट्रपति राज्य एवं कार्यपालिका दोनों का अध्यक्ष है ।वह वास्तविक शासक है । शासन संबंधी सभी निर्णय उसके द्वारा किए जाते हैं ।वह मंत्रियों को अपनी इच्छा अनुसार नियुक्त कर सकता है एवं पद से हटा सकता है ।ब्रिटिश राजा का पद वंशानुगत होता है वह जीवन भर पदारूढ़ रहता है ।
संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति निर्वाचक मंडल द्वारा निर्वाचित होता है और अधिक से अधिक दो काल तक पद पर आरूढ़ रह सकता है ।
 *ब्रिटिश सम्राट न्याय का स्रोत है परन्तु क्षमादान की शक्तियों का प्रयोग वह मंत्रिमंडल के परामर्श अनुसार करता है जबकि अमेरिका का राष्ट्रपति क्षमादान की शक्ति का प्रयोग स्वयं करता है ।
* अमेरिकी राष्ट्रपति को आदेश जारी करने का अधिकार है परंतु ब्रिटिश सम्राट को नहीं है । ब्रिटिश सम्राट का शासन सबंधी कोई उत्तरदायित्व नहीं होता जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति शासन के लिए पूरी तरह उत्तरदायी होता है ।

Comments

Popular posts from this blog

वैश्विक युग में राज्य और विदेश नीति

 वैश्विक युग में राज्य और विदेश नीति: 21वीं सदी का बदलता परिदृश्य और नई चुनौतियां प्रस्तावना: वैश्वीकरण और 'राज्य' की नई परिभाषा पारंपरिक अंतरराष्ट्रीय संबंधों में, 1648 की वेस्टफेलियन संधि (Peace of Westphalia) के बाद से 'राज्य' (State) को सबसे प्रमुख और एकमात्र कर्ता माना जाता था। उसकी भौगोलिक सीमाएं स्पष्ट थीं और उसकी संप्रभुता (Sovereignty) सर्वोच्च थी। राज्य का मुख्य काम अपनी सीमाओं की रक्षा करना और अन्य राज्यों के साथ युद्ध या शांति संधियां करना था। लेकिन 21वीं सदी के वैश्विक युग (Global Era) में वैश्वीकरण, तकनीकी क्रांति, और आर्थिक एकीकरण ने राज्य की इस पारंपरिक परिभाषा को पूरी तरह से बदल दिया है। आज किसी भी देश की विदेश नीति केवल उसकी भौगोलिक सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं है। अब यह वैश्विक व्यापार, साइबर सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, तकनीकी वर्चस्व और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे जटिल मुद्दों का एक बहुआयामी जाल बन चुकी है। आइए विस्तार से समझें कि आधुनिक युग में राज्य की भूमिका और विदेश नीति के आयाम कैसे बदल चुके हैं। 1. राज्य की बदलती भूमिका और 'साझा संप्रभुता...

मैकियावेली के राजनीतिक विचार

निकोलो मैकियावेली अपने युग का शिशु और आधुनिक राजनीतिक चिंतन का जनक था । इसका जन्म इटली के फ्लोरेंस नगर में 1469 में हुआ था । मैकियावेली के चिंतन पर उसके समय की परिस्थितियों का गहरा प्रभाव पड़ा । मैकियावेली का नगर फ्लोरेंस पुनर्जागरण आंदोलन का प्रमुख केंद्र था । अरस्तू के पश्चात मैकियावेली ने ऐतिहासिक अध्ययन पद्धति को अपनाया । मैकियावेली के द्वारा लिखित प्रथम ग्रंथ 'प्रिंस' में दैवीय और मानवीय इन दोनों तत्वों में स्पष्ट संघर्ष दिखायी देता है । मैकियावेली के विचार मध्ययुगीन परम्पराओं से भिन्न हैं। मैकियावेली ने ऐेतिहासिक , पर्यवेक्षणात्मक तथा बुद्धि प्रधान तथ्यों के आधार पर अपने राजनीतिक विचारों का प्रतिपादन किया। मैक्सी ने इसलिए ही उसे सबसे पहला आधुनिक राजनीतिक चिन्तक कहा । डनिंग ने प्रिंस पुस्तक को ऐसी प्रथम महान रचना बताया, जिसने मध्ययुगीन  चिंतन प्रणाली का परित्याग कर दिया। मैकियावेली ने राजनीति में धर्मवाद और नैतिकवाद का अनुसरण करने के स्थान पर शुद्ध व्यवहारवाद का अनुसरण किया  और उसे नया रूप प्रदान किया। इसका चिंतन राज्य सुरक्षा एवं संचालन की कला से संबन्धित है। मैकियावेली ...

प्लेटो का परिचय

प्लेटो को ऐतिहासिक दृष्टि से  विश्‍व  का प्रथम राजनीतिज्ञ, दार्शनिक तथा चिंतक माना जाता है। आपका जन्म  428 ई०पूर्व० एथेंस के कुलीन परिवार में हुआ था। वास्तविक नाम अरिस्तोक्लीज़ था किन्तु कंधे चौड़ा होने  के कारण इनके गुरु सुकरात ने प्लेटो नाम दिया। अपने गुरु से प्लेटो बहुत प्रभावित था। गुरु की मृत्यु बाद के पश्चात 388 ई० पूर्व० में प्लेटो ने एथेंस में  " अकादमी " नामक शिक्षण संस्था की स्थापना की। प्लेटो को दार्शनिक का राजा और राजाओ का दार्शनिक  बनाने वाला कहा जाता है। 347 ई० पूर्व० प्लेटो की मृत्यु हो गयी। प्लेटो ने अनेक ग्रंथो की रचना की।  आपके मुख्य ग्रन्थ रिपब्लिक, स्टेट्समेन, लॉज, अपोलॉजी , क्रीटो, यूथिफ्रो फेडो आदि थे। प्लेटो द्वारा राजनीति का विशद विवेचन रिपब्लिक, स्टेट्समेन और लॉज में किया गया हैं। प्लेटो ने अपने  न्याय के सिद्धांत को साकार रूप देने के लिए आदर्श राज्य की संकल्पना प्रस्तुत की। इसकी व्याख्या उसने  प्रसिद्ध ग्रन्थ रिपब्लिक  ( राज्य व्यवस्था) के अंतर्गत की। प्लेटो का मानना था की समाज की बागडोर दार्शनिको के हाथ में दे ...